नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | आईपीएल 2024 में आज राॅयल चैलेंजर्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से खेला जाएगा। इस दौरान बैंगलोर की नजर जीत पर होगी। खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने लगातार तीन जीत से टूर्नामेन्ट में वापसी की है। वे शानदार लय में नजर आ रही है। वे अंक तालिका में भी सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
आरसीबी के 11 मैच में आठ अंक हो चुके हैं और अगर वह अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत लेती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की थोड़ी उम्मीद कायम है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की हालत भी ऐसी ही है। टीम 11 मुकाबले में 8 अंक हासिल कर आठवें स्थान पर कायम है। पंजाब के खिलाफ जीत और पिछले तीने मुकाबले में जीत के बाद आरसीबी में विश्वास बढ़ गया है।
विराट कोहली फाॅर्म में आ रहे हैं नजर
दिग्गज बल्लेबाज विराट का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। जबकि फाफ डुप्लेसी ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। विल जैक्स ने भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था। कैमरन ग्रीन के प्रदर्शन पर टीम की नजर रहेगी।
कैसा होगा पिच का हाल
पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिल सकती है। गेंद में उछाल मिलेगा और बल्लेबाजों को भी रन बनाने का मौका मिलेगा। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। लेकिन बल्लेबाजों को पिच पर टिकने के बाद खूब फायदा मिलेगा।
दोनों टीमों का कैसा रहा है प्रदर्शन
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच 32 मुकाबले हुए हैं। जिसमें 15 मैच आरसीबी ने जीता है, जबकि 17 मैच में पंजाब किंग्स को जीत हासिल हुई। आज के मुकाबले में दोनों टीम रिकाॅर्ड बेहतर करने की उम्मीद करेंगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, रिली रोसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, विजयकुमार विसक, मोहम्मद सिराज।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




