back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Come to RCB: KL Rahul जाएंगे आरसीबी में! Kohli के साथ जुगलबंदी के फोटो-वीडियो आए सामने

Goenka, LSG Owner: माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में Come to RCB है। इस हैशटैग के साथ केएल राहुल के प्रशंसक उन्हें अपने होम टाउन की टीम आरसीबी से खेलने की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया एवं आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर फैंस का प्यार सामने आया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के बुरे बर्ताव को देखने के फैंस केएल राहुल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) से खेलने के लिए कह रहे हैं। फैंस की मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रही है। # Come To Home से यह ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, केएल राहुल का होम टाउन बेंगलुरु है। से में फैंस चाहते हैं कि उनके चेहते खिलाड़ी अपने होम टाउन की टीम से ही खेलें।

कोहली से केएल को मिलता है खूब स्नेह

एक्स पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल दिख रहे हैं। इन फुटेज में दोनों खिलाड़यों का बेहतरीन तालमेल नजर आ रहा है। साथ ही कोहली अपने छोटे भाई की तरह केएल राहुल से स्नेह कर रहे हैं।

क्यों मामले ने पकड़ा तूल?

बुधवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ टीम की हार के बाद मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल से काफी गुस्से में बातें की थीं हैं। उसका वीडियो वायरल हो चुका है। उस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल असहज दिख रहे हैं। उस दौरान वहां टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर पहुंचते हैं, लेकिन गोयनका का गुस्सा शांत नहीं होता है।

LSG ने 166 रनों का दिया था लक्ष्य

LSG ने सनराइजर्स हैदराबाद को 166 रनों का लक्ष्य दिया था। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सिर्फ 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के कारण LSG के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गईं हैं। अब टीम एक भी मैच हारी तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। गौरतलब है कि LSG की 12 मैचों में छठवीं हार है। टीम की रनरेट -0.769 है। लखनऊ बचे दोनों मैच जीतती है तो 16 प्वाइंट्स होंगे। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने को दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद से कड़ी टक्कर मिलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

KL Rahul on Retirement:संन्यास पर KL राहुल का बड़ा खुलासा, बोले-जिस दिन लगेगा वक्त आ गया,चुपचाप खेल छोड़ दूंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है।...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...