PBKS vs SRH: आज 29 रन बनाते ही बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे शिखर धवन, चंडीगढ़ में हैदराबाद से मुकाबला

Shikhar Dhawan IPL Records: आईपीएल का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ धवन।
टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ धवन। @PunjabKingsIPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के लिए बेहद खास है। इस मैच में शिखर धवन 29 रन बना लेते हैं तो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

धवन पंजाब के लिए 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे

साल 2022 से शिखर धवन पंजाब किंग्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। धवन ने पंजाब के लिए 29 मैच खेले हैं। इस दौरान 38.84 की औसत से 971 रन बनाए हैं। अगर, आज के मैच में 29 रन बनाते हैं तो वह पंजाब किंग्स के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। पंजाब के लिए अब तक 9 बल्लेबाजों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

धवन का IPL कॅरियर

धवन पहले सीजन से IPL खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 221 मैच खेले हैं। इस दौरान धवन ने 35.37 की औसत और 127.26 की स्ट्राइक रेट से 6755 रन जड़े हैं। इसमें 2 शतक और 51 अर्धशतक हैं। वहीं, शिखर आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं। इनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं।

इन दो खिलाड़ियों पर भी नजर होगी

पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन और सनराइजर्स हैदराबाद के एडेन मार्कराम पास भी आईपीएल में 1000 रन बनाने का मौका है। लियाम को आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के लिए 89 रनों और एडेन मार्कराम को 98 रनों की जरूरत है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in