IPL 2024: पंजाब किंग्स ने जिसे गलती से खरीदा, उस खिलाड़ी ने बड़े स्कोर को चेज करके दिलाई जीत

Punjab Kings: IPL ऑक्शन में पंजाब ने एक नाम के दो खिलाड़ियों में से अधिक उम्र वाले खिलाड़ी को गलती से खरीद लिया था। फिर BCCI ने ऑक्शन पूरी होने का हवाला देकर खिलाड़ी को टीम में रखने का आदेश दिया था।
क्रीज पर मौजूद शशांक सिंह।
क्रीज पर मौजूद शशांक सिंह।@IPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला दिखा। पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इसमें शशांक सिंह की धुआंधार 61 रनों की नाबाद पारी ने अहम भूमिका निभाई। शशांक की इस पारी के बाद पंजाब को भी अपनी पिछली एक गलती का एहसास हुआ होगा। यह गलती टीम मैनेजमेंट ने इस सीजन के प्लेयर ऑक्शन के दौरान की थी। अब उन्हें अपनी गलती को लेकर बिल्कुल भी दुख नहीं हो रहा होगा।

एक नाम के दो खिलाड़ियों के कारण हुआ था कंफ्यूजन

IPL 2024 के प्लेयर ऑक्शन के दौरान पंजाब ने एक नाम के दो खिलाड़ियों में से एक को गलती से खरीदी थी। पंजाब 19 साल के शशांक को टीम का हिस्सा बनाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और ऑक्शन के समय 32 साल के शशांक सिंह पर बोली लगा दी। तब पंजाब किंग्स ने शंशाक को खरीद लिया, लेकिन बाद में इससे मना कर दिया। वह इस खिलाड़ी को खरीदना नहीं चाहती थी। हालांकि ऑक्शन प्रक्रिया पूरी होने के कारण पंजाब को उन्हें अपने साथ टीम का हिस्सा बनाए रखने का फैसला करना पड़ा।

20 लाख रुपए में खरीदी थी पंजाब

इसे लेकर पीबीकेएस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी थी। 32 साल के शशांक सिंह को पंजाब ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा था। शशांक की यह आईपीएल में उनकी चौथी टीम है। वह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयर डेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं।

पंजाब ने 70 रनों पर गंवा दिए थे 4 विकेट

पंजाब को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 200 रनों का लक्ष्य मिला था। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 70 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम के कप्तान शिखर धवन के अलावा जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, प्रभसिमरन सिंह पवेलियन लौट गए थे। यहां से शशांक सिंह ने पारी को संभाला और रन की गति भी बढ़ाई। इस दौरान शशांक को जीतेश शर्मा और आशुतोश शर्मा का साथ मिला। इसके बाद आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी, जिसमें पहली 3 गेंदों में टीम ने एक विकेट गंवाकर सिर्फ 2 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर शशांक ने चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in