नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का खिताब गौतम गंभीर के मेंटरशिप वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को दिलाने में ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। स्टार्क मिनी ऑक्शन का हिस्सा थे। पिछले साल नीलामी में वह सबसे महंगे खिलाड़ी बन थे। केकेआर ने 24.75 करोड़ में इस खिलाड़ी को खरीदा था, जिस पर लोगों ने केकेआर की स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाए थे। इस आईपीएल की शुरुआत में मिचेल स्टार्क लय में नहीं थे। फिर दूसरे हाफ में उनकी गेंदबाजी में धार दिखी। इस गेंदबाज ने आईपीएल प्लेऑफ में भी खास रिकॉर्ड बनाया।
दो बारे प्लेयर ऑफ द मैच
मिचेल स्टार्क ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और फाइनल में जबरदस्त गेंदबाजी की। इस कारण उन्हें दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इसके साथ वह प्लेऑफ में बड़ा रिकॉर्ड बना दिए। स्टार्क एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। स्टार्क ने इस आईपीएल प्लेऑफ में दो बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। इनसे पहले यह कारनामा आईपीएल में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था।
इस सीजन में झटके 17 विकेट झटके
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 में केकेआर की ओर से खेलते हुए 41.5 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने 10.61 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके हैं। स्टार्क महंगे साबित हुए, लेकिन कोलकाता के लिए विकेट भी निकाले। मिचेल बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, उस बात फिर साबित किया। जब उनकी केकेआर को सबसे अधिक जरूरत थी तो वह हीरे से तेज चमके। उनका प्रदर्शन प्लेऑफ में 7वें आसमान पर रहा।
संन्यास के दिए संकेत
मिचेल स्टार्क ने कहा है कि मैं अपने कॅरियर के अंत के करीब हूं। मैं एक फॉर्मेट से जल्द संन्यास ले सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल में काफी आनंद लिया है। अगर, मुझे फिर से कोलकाता रिटेन करेगी तो काफी खुशी होगी। मैं फिर से कोलकाता के लिए खेलना चाहता हूं। स्टार्क ने अपने इस बयान से सबको हैरान कर दिया है। बता दें, स्टार्क ने इस आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं। इनमें 26.12 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





