back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lucknow Super Giants: KL Rahul छोड़ेंगे LSG की कप्तानी, अगले सीजन में टीम से भी आउट! समझें बनते-बिगड़ते फैक्टर

KL Rahul, LSG: LSG के कप्तान केएल राहुल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा कि वह कप्तानी और टीम दोनों छोड़ेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कप्तान केएल राहुल के बीच मनमुटाव सार्वजनिक हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद से मैच में मिली हार के बाद मैदान पर ही LSG के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल की क्लास लगाई थी। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि केएल राहुल कप्तानी छोड़ेंगे। प्लेऑफ के लिए LSG के बचे दो मैच में केएल कप्तानी नहीं करेंगे। इसके पीछे वजह बताई गई है कि क्रिकेटर की बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है। हालांकि टीम मैनेजमेंट या केएल द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

KL Rahul की स्ट्राइक रेट कम

केएल राहुल ने इस आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने 450 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान 3 अर्धशतक जड़े हैं। कप्तान का बेस्ट स्कोर 83 रन है। केएल राहुल की आलोचना उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही है। खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट 136.09 है। केएल के अलावा विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर भी खूब सवाल उठे हैं। कोहली ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी तेजी बल्लेबाजी कर अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है।

KL को अगले सीजन में रिलीज करेगी LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने साल 2022 में केएल राहुल के साथ एग्रीमेंट किया था। खिलाड़ी को 17 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि अगले सीजन में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर देगी। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि केएल राहुल घर वापसी करेंगे। वह वापस से अपने होम टाउन की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलेंगे। राहुल के प्रशंसक काफी समय से कम टू होम की अपील कर रहे हैं।

सभी बातें अफवाह: LSG सूत्र

LSG से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कप्तान और टीम मालिकों में सब ठीक है। केएल राहुल के कप्तानी छोड़ने की खबरें अफवाह हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यह सब अफवाहें हैं कि राहुल को कप्तानी से हटाया जाएगा और नीलामी में नहीं चुना जाएगा। पिछला मैच हमारे अनुकूल नहीं रहा था। केएल अच्छी स्थिति में हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले आराम कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

KL Rahul on Retirement:संन्यास पर KL राहुल का बड़ा खुलासा, बोले-जिस दिन लगेगा वक्त आ गया,चुपचाप खेल छोड़ दूंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵