नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच गया है। आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। आईपीएल 2024 का क्वालीफायर मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगा। दोनों टीमों में यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम साढ़े सात बजे की शुरुआत हो जाएगी।
कोलकाता और हैदराबाद में हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड मुकाबला खेला गया। इसमें श्रेयस अय्यर की टीम का पलड़ा भारी है। हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की टीम 17 मुकाबले जीत चुकी है। वहीं कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद ने सिर्फ 9 मैच ही जीता है।
पिच का कैसा होगा हाल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होती है। यहां 200 का लक्ष्य चेज कर सकते हैं। कोलकाता और हैदराबाद का मैच हाई स्कोरिंग रह सकता है। नई गेंद से यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी/नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत वियास्कंथ।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




