नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट को संभावनाओं का खेल कहा जाता है। मगर, इस आईपीएल में अजीबोगरीब संयोग दिखे हैं। पहले 18 मई को आरसीबी और सीएसके मैच को लेकर संयोग सामने आए हैं। इसमें आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली के जर्सी का नंबर 18 था। कोहली ने टीम इंडिया में 18 अगस्त को ही डेब्यू भी किया था। इतना ही नहीं 18 तारीख को खेला गया कोई भी आरसीबी नहीं हारी है। यह संयोग सही भी साबित हुआ। 18 मई 2024 को आरसीबी ने सीएसके पर बड़ी जीत दर्ज की। नतीजतन, टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। अब प्लेऑफ में पहुंची चारों टीमों में भी कमाल संयोग है। इन चारों टीमों में आर (R) अक्षर (Letter) है।
प्लेऑफ की चारों टीमों में समानता
इस सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पहुंची। फिर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एंट्री मारी। इसके बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर बताई जा रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR) ने भी प्लेऑफ में एंट्री में मार दी। अब इन चारों टीमों में आर (R) अक्षर (Letter) कॉमन है।
ये टीमें प्लेऑफ से हुईं बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC), मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात टाइटंस (GT), लखनऊ सुपर जायंट्स (LKS) प्लेऑफ से बाहर हो गईं हैं।
क्वालीफायर 1 में कब-किस टीम का मुकाबला?
प्लेऑफ में पहुंची चारों टीमों के बीच आज से क्वालीफायर मैच शुरू हो रहा है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। कल यानी 22 मई को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की भिड़ंत होगी।
क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 क्या होता है?
आईपीएल के क्वालीफायर-1 में पहुंचने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। क्वालीफायर-1 में से जो टीम जीत जाएगी, वह फाइनल में क्वालीफाई करेगी। इस मैच में हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से मुकाबला करना होता है, जिसे क्वालीफायर-2 कहा जाता है। इस मैच में जो टीम जीतेगी दर्ज करेगी, वह फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता टीम का सामना करेगी। दूसरी ओर एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




