back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MI Vs SRH: मुंबई ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिलाई बेहतर शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने टीम को बेहतर शुरुआत दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है, टीम से अंशुल कम्बोज डेब्यू कर रहे हैं। फिलहाल हैदराबाद ने 3 ओवर में बिना विकेट के 28 रन बना लिए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बदलाव कर दिया। टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया। MI और SRH के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। पिछले मैच में हैदराबाद को 31 रन से जीत हासिल हुई थी।

पैट कमिंग की टीम का रिकाॅर्ड है शानदार

पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद ने अभी तक तक 3 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। पिछला मैच 27 मार्च को हुआ था।

मुंबई का है बेहतर प्रदर्शन

हैदराबाद के खिलाफ हमेशा ही मुंबई का पलड़ा भारी रहता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए। जिसमें मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, अंशुल कम्बोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026: मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स से हार के बाद हुआ नुकसान, पहले नंबर की रेस में दबदबा बनाए रखी ये टीम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन में अब तक 8 मैच हो चुके हैं। इस बीच...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...