नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|आईपीएल की दौड़ में प्लेऑफ को लेकर काफी रोचक स्थिति बनी हुई है। लीग के फिलहाल 8 मुकाबले ही बाकी है। इस दौरान फिलहाल एक ही टीम ने आईपीएल में क्वालिफाई किया है। कोलकाता एकलौती टीम है जो प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। गुजरात के लिए प्लेआफ की दौड़ काफी मुश्किल हो गई है। अगर गुजरात का मुकाबला हारेगी तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
गुजरात टाइटंस की राह नहीं होगी आसान
पाइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात आंठवे स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने 12 मुकाबले में 7 मैच में हार मिली है। प्लेऑफ से पंजाब और मुंबई पहले ही बाहर हो गई हैं। गुजरात ने 10 अंक हासिल किया है। फिलहाल टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो केकेआर के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करना होगा।
दूसरी टीमों पर निर्भर होगी किस्मत
दो मुकाबले में जीत के बाद गुजरात के 14 पाइंट्स हो जाएंगे। लेकिन उसका प्रदर्शन फिलहाल टूसरी टीम के प्रदर्शऩ पर निर्भर करता है। क्योंकि 14 पाइंट्स हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद बराबरी पर हैं। वहीं दूसरी तरफ टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में 12 अंक हासिल कर चुकी हैं। इन टीमों को एक मुकाबले में जीत मिलती है 14 अंक होंगे। ऐसे में गुजरात को आगामी दो मुकाबले में दोनों मुकाबले में बड़े मार्जिन से जीतना होगा, तााकि रन रेट बेहतर रहे।
बड़े अंतर से चाहिए होगी जीत
गुजरात के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा। अगर वे आज के मुकाबले में हार जाती है तो वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। आज के मुकाबले में कोलकाता को बड़ अंतर से जीत चाहिए। तब ही उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी। अपने रन रेट को बेहतर कर प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




