नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 59वें मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। फिलहाल गुजरात ने 3 ओवर में 32 रन बना लिए हैं।
CSK में रिचर्ड ग्लीसन की जगह रचिन रवींद्र की प्लेइंग-11 में वापसी हो गई है। दूसरी ओर गुजरात दो बदलाव के साथ उतर चुकी है। मैथ्यू वेड और कार्तिक त्यागी प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। त्यागी गुजरात की ओर से डेब्यू करने वाले हैं।
GT और CSK के बीच इस सीजन में दूसरा मुकाबला है। पिछले मैच में चेन्नई को 63 रन से जीत मिली थी। दोनों टीमों सीजन में 12वां मैच खेल रही हैं।
CSK में रिचर्ड ग्लीसन की जगह रचिन रवींद्र की प्लेइंग-11 में वापस आ चुके हैं। दूसरी ओर गुजरात दो बदलाव के साथ उतरी है। ऋद्धिमान साहा चोटिल हैं और जोशुआ लिटिल टीम कॉम्बिनेशन के कारण बाहर हुए हैं। मैथ्यू वेड और कार्तिक त्यागी प्लेइंग-11 में शामिल हैं। त्यागी गुजरात की ओर से डेब्यू कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




