back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoni Mitchell IPL 2024: धोनी और डेरिल मिचेल के बीच भारी गलतफहमी; मिचेल दो रन भागे, माही एक कदम भी नहीं बढ़े

CSK vs PBKS : आईपीएल में सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच 1 मई को मुकाबला हुआ। मैच पंजाब ने 7 विकेट से जीता।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2024 (IPL 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घरेलू मैदान पर 7 विकेट से हार गई। बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni IPL 2024) के बीच गलतफहमी का वाकया छाया है। धोनी ने 11 गेंदें खेलकर 14 रन बनाए और वह आख‍िरी गेंद पर रन आउट हो गए। चेन्नई की पारी के आख‍िरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने गेंद फेंकी। बल्लेबाजी डेर‍िल म‍िचेल और धोनी कर रहे थे। धोनी ने अर्शदीप की ‘लो फुलटॉस’ गेंद को लॉन्ग ऑफ में खेला, जिस पर म‍िचेल रन के लिए दौड़े, लेकिन धोनी अपनी क्रीज में जमे रहे। धोनी ने रन भागने से इनकार कर दिया।

फैंस बोले-छक्का तो मिचेल भी मार सकते थे

ऐसे में म‍िचेल को वापस अपनी क्रीज में लौटना पड़ा। मतलब वो दो रन भागे। ठीक अगली गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया। जिस तरह धोनी म‍िचेल के साथ नहीं भागे उससे सोशल मीडिया पर फैंस नाराज हो गए। कई फैंस का कहना था कि यह म‍िचेल का अपमान है। कुछ फैंस का मानना है कि म‍िचेल भी छक्का लगा सकते थे। गौरतलब है कि डेर‍िल म‍िचेल को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा है।

प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंची पंजाब

पंजाब ने चेन्नई को हराकर लगातार दूसरा मैच जीता है। चेन्नई ने 10 में से 5 मैच जीते हैं। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दूसरी ओर पंजाब 10 में से 4 मैच जीती है। अब टीम 8वें से 7वें स्थान पर आ गई है।

ऋतुराज ने खेली कप्तानी पारी

टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 162 स्कोर बनाया। ऋतुराज 48 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब के लिए प्लेयर ऑफ द मैच हरप्रीत बरार चुने गए। राहुल चाहर ने 2 विकेट और कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

जॉनी और रिली ने पंजाब को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

पंजाब ने 3 विकेट गंवाकर 17.5 ओवर में ही लक्ष्य को पा लिया। पंजाब टीम से जॉनी बेयरस्टो ने 30 गेंदों पर 46 रन और रिली रोशौ ने 23 बॉल पर 43 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...