back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoni: धोनी का धमाका… 360 डिग्री शॉट खेला; गेल का तोड़ा रिकॉर्ड, AB de Villiers को छोड़ा पीछा

MS Dhoni Creates History: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में धोनी ने महज नौ गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 311 थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने फिर बड़ा कारनामा किया है। एक मैच में तीन रिकॉर्ड बना डाले। इतना ही नहीं क्रिकेटर के तौर पर उम्र के इस पड़ाव पर धोनी ने लखनऊ स्थित एकाना स्टेडियम में 360 डिग्री शॉट खेला, जिसके देखकर कोई दंग है। यही वजह है उनके क्रिकेट फैंस उनको आगे भी खेलते देखना चाहते हैं। बता दें धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ इस मुकाबले में क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड तोड़ा और एबी डिविलियर्स का भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

यश ठाकुर की गेंद पर लगाया 101 मीटर लंबा छक्का

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एमएस धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। धोनी दो लंबे छक्के जड़े और तीन चौके भी मारे। धोनी ने 19वें ओवर में यश ठाकुर की दूसरी गेंद पर स्टंप्स के पार जाकर शानदार छक्का जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर 101 मीटर लंबा छक्का ठोका।

IPL में 5 हजार रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

अब धोनी के नाम आईपीएल के इतिहास में 5 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर और बल्लेबाज का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसके अलावा 28 रनों की इस पारी के बाद धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है। डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए हैं। वहीं, धोनी के नाम 257 मैचों की 250 पारियों में 5169 रन हो गए।

40+ उम्र के बाद IPL में 500+ रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर

धोनी ने 40 साल की उम्र के बाद IPL में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन चुके हैं। IPL में 40 साल की उम्र के बाद सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 481 रन बनाए हैं।

मैच हाईलाइट्स

इस IPL में CSK ने सात मैच खेले हैं। इनमें तीन मैचों का हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम आठ अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाया था। एलएसजी के खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक (54) और कप्तान केएल राहुल (82) ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की शतकीय साझेदारी ने टीम ने जीत दर्ज की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...