Rohit Sharma ने T20 वर्ल्ड कप से पहले बनाया बड़ा रिकॉर्ड; Dhoni इससे काफी दूर, Kohli कर चुके हैं कारनामा

Rohit Sharma Records: टीम के कप्तान एवं आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान रोहित के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
रोहित शर्मा।
रोहित शर्मा। @mipaltan एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस ने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को हिटमैन रोहित शर्मा और ईशान ने टीम को तेज शुरुआत दी। रोहित के बल्ले से भले 38 रन ही निकले, लेकिन उन्होंने ऐसे कारनामा किया, जो भारतीय टीम से टी-20 में सिर्फ विराट कोहली कर सके थे।

T-20 में वानखेड़े स्टेडियम में जड़े 100 छक्के

रोहित ने RCB के खिलाफ 3 शानदार छक्के लगाए। इसके बाद वह वर्ल्ड क्रिकेट में 8वें खिलाड़ी बन गए, जिनके नाम टी-20 में एक ग्राउंड में 100 छक्के लगाए हैं। रोहित से पहले भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा विराट कोहली ने किया था। उनके नाम बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी-20 में 132 छक्के दर्ज हैं। लिस्ट में भारत से तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में 73 छक्के जड़े हैं।

T-20 में एक स्टेडियम में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल- 151 छक्के (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

2. क्रिस गेल- 138 छक्के (मीरपुर)

3. विराट कोहली-132 छक्के (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

4. एलेक्स हेल्स-126 छक्के (ट्रेंट ब्रिज)

5. एबी डी विलियर्स-120 छक्के (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

6. एविन लुईस-107 छक्के (बासेटेर्री)

7. इमरुल काइस-100 छक्के (मीरपुर)

8. रोहित शर्मा-100 छक्के (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

Points Table में MI पहुंची 7वें नंबर पर

RCB के खिलाफ मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस ने खराब नेट रनरेट में भी सुधार किया। अब टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 जीत के बाद टीम के 4 अंक हो गए हैं। नेट रनरेट -0.073 की है। अब उन्हें अगला मुकाबला मुंबई में ही 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in