धनकुबेर Dhoni: 1040 करोड़ की संपत्ति, क्रिकेट-विज्ञापन के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों की इनकम

MS Dhoni Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम सीएसके के खिलाड़ी बल्लेबाजी के अलावा बिजनेस में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने बिजनेस में भी अपना धूम मचा रखा है।
बल्लेबाजी के लिए जाते महेंद्र सिंह धोनी। आईपीएल मैच के दौरान की तस्वीर।
बल्लेबाजी के लिए जाते महेंद्र सिंह धोनी। आईपीएल मैच के दौरान की तस्वीर। @ChennaiIPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में इन दिनों आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं। दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग ने क्रिकेटरों की जिंदगी बदलकर रख दी है। नए युवाओं को मौके तो अनुभव के आधार पर पुराने खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश हो रही है। आईपीएल के मैच के दौरान आए दिन फैंस में सबसे अधिक दो खिलाड़ियों को लेकर क्रेज दिख रहा है। पहला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली। ऐसे में हम आपको दोनों की संपत्ति और आय से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। पहले धोनी की संपत्ति और उनकी आय के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

कई बिजनेस से पैसे कमा रहे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपए है। धोनी क्रिकेट और विज्ञापन के अलावा कई बिजनेस से पैसे कमाते हैं। धोनी अपने गृह जिले रांची में फार्मिंग बिजनेस कर रहे हैं। साथ ही सेवन नाम से कपड़ों का ब्रांड भी चलाते हैं। धोनी की स्पोर्ट कंपनी भी है। रांची में ही होटल का बिजनेस है। इन होटल का नाम माही रेजीडेंसी है। होटल की बुकिंग ऑनलाइन होती है।

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ के साथ मिलकर चला रे स्कूल

धोनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ मिलकर स्कूल चला रहे हैं। यह सीबीएसई स्कूल है, जो बेंगलुरु में संचालित किया जा रहा है। इस क्रिकेटर ने बेवरेज ब्रांड सेवन इंक ब्रेवरिज में भी मोटी रकम निवेश कर रखी है। इसके अलावा चॉकलेट की कंपनी चला रहे हैं। धोनी की कंपनी के चॉकलेट कॉप्टर 7 नाम से बिकते हैं। धोनी ने अपने हेलीकॉप्टर शॉट के नाम पर चॉकलेट का नाम कॉप्टर रखा है। इस बिजनेस से उन्हें अच्छी-खासी कमाई हो रही है।

धोनी का कॅरियर

महेंद्र सिंह धोनी अभी सीएसके की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसी संभावना है कि यह उनका आखिरी आईपीएल है। पिछले सीजन में संन्यास की अटकलों पर धोनी ने कहा था कि फैंस के प्यार को देखते हुए कम-से-कम एक सीजन और आईपीएल खेलूंगा। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं अपने फैंस के सामने ही अपने संन्यास की घोषणा करूंगा। इस आईपीएल में भी धोनी का बल्ला खूब बोला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in