back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL Final मुकाबले में चंद घंटे बाकी, KKR तीसरी बार खिताब जीतने के लिए SRH से टकराएगी

IPL 2024 Final: केकेआर ने 2012 में चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेला था। इसमें बतौर कप्तान गंभीर ने खिताब जीता था। गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने 2014 में भी खिताब जीता था।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेटर प्रशंसकों का इंतजार चंद घंटे में समाप्त हो जाएगा। आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच है। मैच चेन्नई स्थित चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। कोलकाता ने क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स को हराया था। दूसरी ओर सनराइजर्स ने क्वालिफायर-दो में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। आज का मैच जीतने वाली टीम आईपीएल 2024 की चैंपियन कहलाएगी।

5वीं बार दोनों टीमों में भिड़ंत

KKR का यह चौथा फाइनल मुकाबला है। SRH का यह तीसरा फाइनल मैच है। KKR दो बार (2012, 2014) खिताब जीत चुकी है। SRH 2016 में चैंपियन बनी थी। हालांकि, प्लेऑफ या नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमों में चौथा मुकाबला है। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। KKR ने SRH को इस IPL के क्वालिफायर-1 से पहले 2017 के एलिमिनेटर में शिकस्त दी थी। वहीं, SRH ने KKR को 2016 के एलिमिनेटर के अलावा 2018 के क्वालिफायर-2 में पटखनी दी थी। इस IPL के क्वालिफायर-1 को छोड़कर शेष तीनों मैच नॉकआउट वाले रहे। अब प्लेऑफ में 5वीं बार दोनों टीमें भिड़ेंगी।

चेपॉक में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने

चेपॉक में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले चेपॉक में खेले गए मैच में कोलकाता ने सनराइजर्स को 10 रनों से हराया था। तब कोलकाता 187 रन का बचाव कर रही थी। उसने हैदराबाद को 177 रनों पर रोका था। दोनों टीमें आईपीएल में 27 बार आमने-सामने हुए हैं। इसमें से कोलकाता 18 और हैदराबाद नौ मैच जीती है। दोनों टीमों के बीच पिछले छह मैच में कोलकाता ने चार और हैदराबाद ने दो मैचों में जीत दर्ज की है। क्वालिफायर-1 में KKR और SRH में भिड़ंत थी तो मिचेल स्टार्क (34/3) और वरुण चक्रवर्ती (26/2) की घातक गेंदबाजी के चलते KKR ने SRH को 159 रनों पर रोका था। जवाब में श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर KKR को आठ विकेट से जीत दिला दी थी।

मिचेल स्टार्क साबित हो सकते हैं हैदराबाद के लिए खतरा

सनराइजर्स ने क्वालिफायर-1 में मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में भी सनराइजर्स का शीर्ष क्रम खास नहीं खेला था। वहीं, मिडि ऑर्डर में एडेन मार्कराम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में सनराइजर्स टीम मैनेजमेंट मार्करम की जगह ग्लेन फिलिप्स को मौका देने पर विचार कर सकता है। फिलिप्स विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन कुछ समय से विकेटकीपिंग के अलावा हर काम बखूबी किया है। मार्करम की तरह फिलिप्स ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। ऐसे में एसआरएच टीम मैनेजमेंट फिलिप्स को ला सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है! इस दिन जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, पहले मैच में KKR-SRH होंगे आमने सामने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का पूरा शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵