back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: RCB को आईपीएल में लगा जोरदार झटका, दो अहम खिलाड़ियों ने छोड़ा टूर्नामेन्ट

आईपीएल 2024 के इस सीजन में आरसीसी के दो खिलाड़ी विल जैक्स व रीस टाॅपली ने टूर्नामेन्ट बीच में ही छोड़ दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल 2024 सीजन में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी टीम ने लगातार 5 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं इन जीत के साथ बैंगलोर ने प्लेऑफ में पहुंचने का दावा भी मजबूत किया है। आरसीबी के पांचवी जीत की खुशी मनाने से पहले बैंगलोर के कप्तान को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के दो मुख्य खिलाड़ी विल जैक्स व रीस टाॅपली आईपीएल 2024 छोड़ चले गए हैं। वे अपने देश लौट चुके हैं।

बेंगलोर को दो खिलाड़ियों के जाने से लगा झटका

विल जैक्स और रीस टाॅप्ली के जाने से बैंगलोर को झटका लगा है। वहीं इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई। आरसीबी ने बताया कि नेशनल ड्यूटी निभाने को लेकर दोनों वापस लौट रहे हैं। इन दोनों के टीम में जाने के बाद आरसीबी को काफी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। टीम का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। विल जैक्स शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने शतक भी लगाया था। आईपीएल 2024 सीजन के दौरान उन्होंने 230 रन बनाए थे। इसके साथ ही दो विकेट भी लिए थे।

रीस टाॅप्ली का कमी खेलेगी

रीस टाॅप्ली का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चार विकेट ही हासिल किए हैं। लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड क्यों लौट गए। असल में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चार मैचों की टी 20 सीरीज खेलना है। इसकी शुरुआत 22 मई से होगी।

आरसीबी को जीतना होगा अगला मुकाबला

आरसीबी को इन दोनों खिलाड़ियों की काफी कमी खल सकती है। इसके पहले आरसीबी को लीग स्टेज का आखरी मुकाबला चेन्नई के खिलाफ जीतना होगा। इससे उनके प्लेआफ में जाने की उम्मीद बढ़ सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵