नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| पंजाब किंग्स ने इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने रन चेज करने हुए कमाल कर दिया। पंजाब किंग्स के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स का टारगेट छोटा ही साबित हुआ। जाॅनी बेयरस्टो की तूफानी बल्लेबाजी की वजह टीम को सफलता मिली।
मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह-शशांक सिंह ने भी शानदार अर्धशतक लगाया था। पंजाब ने आठ गेंद पहले ही मुकाबले में जीत हासिल की।
पंजाब के बल्लेबाजों ने किया कमाल
जाॅनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ 48 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली। शशांक सिंह ने 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रभसिमरन सिंह ने 20 बाॅल पर 54 रन बनाया था। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने एक विकेट लिया।
टी 20 के इतिहास में दर्ज किया नाम
ये टी 20 मैच के इतिहास में बड़ा रिकाॅर्ड हो गया है। टी 20 में 262 का पहले बार चेज किया गया। इस टी 20 मुकाबले में सबसे ज्यादा 42 छक्का भी लगाया गया। पंजाब किंग्स ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया।
बेयरस्टो ने निभाई अहम भूमिका
पंजाब की जीत में जाॅनी बेयरस्टो ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आईपीएल में दूसरा शतक लगाया है। इंग्लिश विकेटकीपर खराब फाॅर्म में थे। इस शानदार पारी से उन्होंने दोबारा लय हासिल की है। उन्होंने कई बल्लेबाजों के साथ शानदार साझेदारी की।
कोलकाता नाइट राइडर्स को नहीं मिली कामयाबी
कोलकाता नाइट राइडर्स इतना बड़ा टारगेट बनाकर भी जीत हासिल नहीं पर पाया। मुकाबले में सुनील नरेन और फिल साल्ट की मदद से पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की वजह से 261 रन बनाया था। ये केकेआर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। शानदार फाॅर्म में चल रहे नरेन ने 32 गेंदों पर 71 रन की धुआंधार पारी खेली। ये उन्होंने तीसरा अर्धशतक बनाया।
केकेआर ने बल्लेबाजों ने किया कमाल
साल्ट ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। इस सीजन में तीसरा अर्धशतक बनाया था। श्रेयस अय्यर ने 10 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 12 गेंदों पर 24 रन बनाया था। वेंकेटेश अय्यर ने 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





