back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए होगा खास : गावस्कर

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महान बल्लेबाज गावस्कर ने शुक्रवार को कहा कि सूर्यकुमार यादव के लिए इस आईपीएल 2022 सीजन में फिर से अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका है। पांच बार की चैंपियन के रूप में, मुंबई इंडियंस 27 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी और सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव पर होंगी, जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। गावस्कर ने कहा, सूर्यकुमार यादव के लिए पिछला सीजन शानदार रहा है और आईपीएल 2022 उनके लिए इस सीजन में फिर से अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका है। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम काफी हद तक आईपीएल के प्रदर्शन पर फैसला किया जाता है। इसलिए, यादव को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने वाली टीम में चुने जाने के अपने अवसरों को बढ़ाने का यह शानदार अवसर मिला है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा, वॉर्नर के करियर के इस पड़ाव पर, उन्हें अपने अलावा किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। पिछला साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्ले से वह बेहतर करेंगे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...