मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 28वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीन में जीत और दो में हार का सामना किया है। टीमें इस प्रकार हैं- पंजाब किंग्स टीम : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद टीम : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचिथ, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनसेन, उमरान मलिक और टी नटराजन। –आईएएनएस आरजे/आरएचए




