back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022 : ग्रीम स्वान ने कहा, मुंबई इंडियंस के पास प्लान बी नहीं था

पुणे, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि पुणे के एमसीए स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल 2022 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के पैट कमिंस को गेंदबाजी करते समय मुंबई इंडियंस के पास प्लान बी नहीं था। जब आंद्रे रसेल 101/5 पर आउट हुए तो मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा था। लेकिन आते ही कमिंस ने मैच को पलट दिया, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 56 रनों की तूफानी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाए। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी डेनियल सैम्स के 16वें ओवर में 35 रन बनाए और उन्होंने के.एल. राहुल के 14 गेंदों में सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। स्वान ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, टाइमल मिल्स और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गति से गेंदबाजी की। वे सभी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन टी20 मैच को बदलने के लिए बस थोड़ी सी प्रतिभा या दस मिनट की प्रतिभा की जरूरत होती है, जो मुंबई के साथ हुआ है। उस समय स्वान पूरी तरह से हैरान थे कि मुंबई इंडियंस जीते हुए मैच को हार गई। उन्होंने कहा, वे यह मैच हार गए हैं, उन्हें जीतना चाहिए था। मैं आश्चर्यचकित हूं कि उन्होंने बहुत जल्दी मैच खत्म कर दिया। कमिंस की तरह बल्लेबाजी करने वाले व्यक्ति को गेंदबाजी करना मुश्किल है। लेकिन ऐसा लगता है जैसे कि उनके पास प्लान बी नहीं था। इससे पहले, सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिससे मुंबई 20 ओवर में 161/4 पर पहुंच गई। उन्हें युवा तिलक वर्मा की नाबाद 22 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी और कीरोन पोलार्ड ने पांच गेंदों में 22 रन का साथ मिला था। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵