नई दिल्ली, रफ्तार। महिला एशिया कप 2024 में भारत का विजय अभियान फाइनल तक पहुंच गया है। आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।
बांग्लादेशी टीम सिर्फ 80 रन बना पाई
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में आज भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को मामूली से स्कोर पर रोका। फिर बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को फाइनल का सफर तय कराया। बता दें, बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारत 20 ओवर में खेलकर महज 80 रन बनाए थे। मतलब भारत के सामने जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
मंधाना ने खेली 55 रनों की पारी
शेफाली वर्मा ने 26 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 55 रन बनाए। अब पाकिस्तान और श्रीलंका में से किसी एक टीम से भारत का मुकाबला फाइनल में होगा। यह मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेशी टीम का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया था। दिलारा अख्तर महज 6 रन बनाकर आउट हो गई थीं। दूसरा विकेट 17 के स्कोर पर चला गया। इस्मा तंजीम 8 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद मुर्शिदा खातून चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
सुल्ताना ने खेली कप्तानी पारी
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने एक छोर टिकी रही थीं। आखिरी के ओवरों में शोरना अख्तर ने कुछ साथ दिया, लेकिन देर हो चुकी थी। उन्होंने 19 रन जोड़े। कप्तान सुल्ताना ने 51 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके आए।





