back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में पदक जीतने की प्रबल दावेदार : तुषार

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व फॉरवर्ड खिलाड़ी तुषार खांडकेर ने सोमवार को कहा कि भारतीय पुरुष टीम इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की प्रबल दावेदार है। 2012 लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे तुषार ने कहा, ओलंपिक को देखने के लिए मैं उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम खेल रही है, वो ओलंपिक में पदक जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा, हमने हर एक ओलंपिक से सीखा है। हम 2008 ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सके थे जबकि 2012 लंदन ओलंपिक में हम 12वें स्थान पर थे। इसके अलावा 2016 रियो ओलंपिक में आठवें नंबर पर थे। हमने 2012 की गलतियों से सीख ली थी। पीआर श्रीजेश, मनप्रीत, सुनील, दानिश मुजताबा और रघुनाथ जैसे खिलाड़ी जो रियो में शामिल थे उनसे मैंने कहा था कि लंदन में की गई गलतियों को दोहराना नहीं है। तुषार ने कहा, मुझे यकीन है कि जो खिलाड़ी रियो ओलंपिक का हिस्सा थे वह टोक्यो में पिछली गलतियों से सीख लेंगे। तुषार जो 2014 से 2016 तक पुरुष टीम के सहायक कोच रहे थे, उनका मानना है कि मौजूदा टीम ने हर पहलू में अपने स्तर को बढ़ाया है। तुषार ने कहा, मुझे लगता है कि टीम ने अपना स्तर बढ़ाया है और अपने विश्वास को विकसित किया है कि वह किसी भी शीर्ष टीम के खिलाफ अच्छा कर सकते हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵