back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup के बीच गम में डूबी Team India, पूर्व कप्तान का बिशन सिंह का निधन, नेहा धूपिया के घर मातम

Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। बेदी 77 साल के साथ के थे। वह बीती शताब्दी में टीम के सबसे महान स्पिनर थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया। बेदी 77 साल के साथ के थे। वह बीती शताब्दी में टीम के सबसे महान स्पिनर थे। उनका जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। बिशन सिंह ने टीम इंडिया के लिए 1966 में टेस्ट डेब्यू किया था। वह 13 साल तक टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए थे। 1979 में संन्यास लेने से पहले तक बिशन सिंह ने 67 टेस्ट मैच खेले थे। इनमें 28.71 के शानदार औसत से 266 विकेट झटके थे। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रह चुके हैं।

कप्तान के रूप में लिखी थी नई इबारत

गेंदबाजी के अलावा बिशन के अंदर लीडरशिप की जबरदस्त काबिलियत थी। उनको 1976 में टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 1978 तक टीम इंडिया की कमान संभाली थी। उनको ऐसे कप्तान के तौर पर जाना जाता है, जिन्होंने टीम में लड़ने की क्षमता पैदा की और अनुशासन के नए बैंच मार्क स्थापित किए। कप्तान के तौर पर नई इबारत भी लिखी थी। बतौर कप्तान बिशन ने 1976 के समय की सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी।

रिटायरमेंट के बाद स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत बनाया

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी बिशन सिंह का जुड़ाव खेल के लिए खत्म नहीं हुआ था। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बतौर कमेंटेटर पहचान बनाई। कोच के रूप में भी लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रहे। भारत को स्पिन डिपार्टमेंट में मजबूत बनाए रखने के लिए बिशन सिंह बेदी ने नए खिलाड़ियों को ट्रेंड किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...