back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023 Final: वर्ल्ड फाइनल में इंडियन एयरफोर्स करेगा एयर शो, PM Modi भी पहुंच सकते हैं स्टेडियम

World Cup 2023 Closing Ceremony: र्ल्ड कप 2023 का फाइनल (World Cup 2023 Final) मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टोडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल (World Cup 2023 Final) मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टोडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा। बता दें, फाइनल मुकाबले के लिए खास एयर शो का इंतजाम हुआ है। भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम मैच से पहले एयर शो पेश करेगी। रक्षा विभाग के गुजरात के जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि टीम 10 मिनट तक एयर शो करेगी।

धोनी और कपिल देव भी रहेंगे मौजूद

फाइनल मैच देखन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी स्टेडियम पहुंच सकते है। पीएम के अलावा 2011 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों के परिवार वाले भी मौजूद रह सकते हैं। बीसीसीआई और आईसीसी के बड़े अधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

वर्ल्ड कप फाइनल में 20 साल बाद दोनों टीमों का मुकाबला

वर्ल्ड कप फाइनल में पूरे 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थी। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का मौका है।

2011 में आखिरी बार भारत ने जीता था वर्ल्ड कप

टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस बार फिर टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बता दें, टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में चौथी बार जगह बनाई है। दो बार टीम इंडिया ने इस खिताब को जीता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर 14 पूर्व...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...