नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंडर- 19 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। अभी तक इनमे से कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। सभी टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल तक का सफर पूरा करेंगी और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 8 दिसंबर 2024 को दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम अंडर-19 एशिया कप के लिए ग्रुप-ए का हिस्सा है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को अंडर-19 एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
भारत को पहले मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की अंडर- 19 वर्ल्ड कप 2024 में शुरुआत काफी खराब रही थी। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 43 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का नेट रन रेट माइनस में पहुंच गया था। इसके बाद भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने जापान अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने जापान अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबला 211 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का नेट रन रेट बढ़ गया है। लेकिन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को अंडर- 19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जाने के लिए अगले मैच में जीत दर्ज करना बहुत ही जरूरी है।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को लगाना होगा दम
भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2024 में अभी तक कुल दो ही मैच खेलें हैं, जिसमे उसने एक मैच में जीत दर्ज की है और एक मैच में उसको हार का सामना करना पड़ा है। भारत दो अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का नेट रन रेट प्लस 1.680 है। अभी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का एक मैच बचा हुआ है, जिसको यूएई अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा। अगर भारत को अंडर-19 एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसको यूएई अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच को हर हाल में जीतना होगा, जिसके बाद भारत के तीन मैचों के बाद चार अंक हो जाएंगे। वहीं अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो यूएई अंडर-19 क्रिकेट टीम तीन मैचों के बाद 2 ही अंक पर होगी और भारत अंको के हिसाब से यूएई से आगे निकल जाएगा।
प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान 4 अंको के साथ पहले नंबर पर है
इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम 4 अंको के साथ पहले नंबर पर है। पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दो मैच खेलें हैं।पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम का नेट रन नेट प्लस 1.120 है। पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के अंडर-19 एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के पूरे आसार हैं। पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को जापान अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ एक मैच खेलना है जिसको जीतना उसके लिए काफी आसान नजर आ रहा है।





