back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ 5th T20: आज सीरीज का आखिरी मुकाबला, कब-कहां होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां टी20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को हरा दिया। अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगी।

कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां टी20?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मुकाबला आज, 31 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

टॉस: शाम 6:30 बजे

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वें टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीम इंडिया रोटेशन पॉलिसी के तहत इस मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है। संभावना है कि जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को आराम दिया जाए, क्योंकि दोनों पिछले मैच में खेले थे। पिछले मुकाबले में रवि बिश्नोई और हर्षित राणा महंगे साबित हुए थे, लेकिन फिर भी दोनों को एक और मौका मिल सकता है। वहीं, पहले मैच में चोटिल हुए अक्षर पटेल की वापसी मुश्किल लग रही है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI में बदलाव की उम्मीद नहीं

न्यूजीलैंड की टीम चौथा मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास में है, ऐसे में वह अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान में उतर सकती है।

भारतीय टीम स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड टीम स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन, जैकरी फॉक्स, बेवोन जैकब्स।

Advertisementspot_img

Also Read:

Team India reached Hanuman Temple: ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है। जीत के बाद कप्तान Suryakumar Yadav,...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵