back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ 1st Test: पहले टेस्ट में भारत की हालत पस्त, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक NZ को 134 रनों की बढ़त

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड के नाम रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड को 134 रनों की बढ़त मिली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs nz) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था। जिसका पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि दूसरे दिन का खेल समयानुसार शुरु हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम किवी गेंदबाजों के सामने पस्त नजर आई। भारत ने बैक टू बैक अपने विकेट गंवाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (20) ने बनाए जिसकी चलते टीम इंडिया केवल 46 रन पर ढेर हो गई।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई टीम इंडिया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल संघंर्ष करते हुए दिखाई दिए। भारत शुरुआती 4 ओवर में केवल एक रन बना सका था जबकि 10 रन पर भारत ने 3 विकेट खो दिए। 2 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा टिम साउथी की अंदर आती हुई गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी जीरो पर विल ओ रुर्क का शिकार बन गए। शुभमन गिल की जगह खेल रहे सरफराज खान भी मैट हैनरी की गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद बारिश के कारण कुछ देर खेल को रोका गया था और इस समय भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 10 रन था। इसके बाद ऋषभ पंत भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी के खत्म होने तक भारत केवल 46 रन बना पाया।

न्यूजीलैंड ने दिखाई विनिंग एप्रोच

बेहद कम स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के शुरुआत से ही भारत को दवाब में रखने की कोशिश की। ओपनिंग करने उतरे टॉम लेथम 15 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव की गेंद पर गच्चा खा गए और LBW हो गए। इसके बाद विल यंग बल्लेबाजी करने आए और कॉन्वे के साथ अच्छी पारी की शुरुआत की। हालांकि जब टीम का स्कोर 142 रन था तो वह जडेजा के हाथों आउट हो गए। इसके बाद शतक के करीब पहुंचने वाले कान्वे 91 रन पर अश्विन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। दिन खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...