back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban Asia Cup: एशिया कप के सुपर-4 में पहली बार भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, जानें कब-कहां देखें लाइव?

एशिया कप 2025 में इस वक्‍त भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। सुपर-4 राउंड में भारत और बांग्लादेश के बीच अब 24 सिंतबर को भिड़ंत होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है और टीम इंडिया को अब तक किसी भी मुकाबले में हार नहीं मिली है। टीम का आज अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में पहली भिड़ंत होगी। इसके लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। 

इस मैच में हारने वाली टीम को सुपर-4 राउंड में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ेगा। भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था, जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका को शिकस्त दी थी।

भारत-बांग्लादेश के T20I आंकड़े

इस बार का एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के आंकड़ों को देखें तो भारत, बांग्लादेश के मुकाबले काफी आगे नजर आता है।

दोनों देश अब तक 17 बार T20 इंटरनेशनल में आमने-सामने आए हैं, जिनमें से भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला 2009 में खेला गया था, और तब से अब तक बांग्लादेश को केवल एक मैच जीतने में सफलता मिली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों की नजर अब 24 सिंतबर को होने वाले मुकाबले पर टिकी है। 

IND vs BAN: कब और कहां देखें Live Streaming?

भारत और बांग्लादेश का मैच किस दिन खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के का मुकाबला एशिया कप 2025 में बुधवार 24 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप में Ind vs Ban का मैच कितने बजे शुरू होगा?

सुपर-4 में भारत और बांग्लादेश का ये मैच शाम 8 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानि 7:30 बजे होगा.

UAE के किस मैदान पर खेला जाएगा Ind vs Ban का मैच?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तरह भारत-बांग्लादेश का ये मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ind vs Ban मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

अगर टीवी पर ये मैच देखना है तो उसके लिए टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल 1, 2, 3 और 5 पर देख सकते हैं।

Ind vs Ban मैच की Online Streaming किस प्लेटफॉर्म पर होगी?

बुधवार को होने वाले इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Sony Liv की ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...