back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup से India की अर्थव्यवस्था 22 हजार करोड़ बढ़ेगी, 2019 टूर्नामेंट से इतनी बढ़ी थी ब्रिटेन की इकोनॉमी

IND vs AUS Final: इस बार क्रिकेट का वनडे वर्ल्ड कप हर स्तर पर कीर्तिमान रच रहा। प्रसारण दर्शक संख्या हो या स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ या प्रायोजक और टीवी राइट्स से कमाई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस बार क्रिकेट का वनडे वर्ल्ड कप हर स्तर पर कीर्तिमान रच रहा। प्रसारण दर्शक संख्या हो या स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ या प्रायोजक और टीवी राइट्स से कमाई। हर पैमाने पर यह आयोजन जबरदस्त सफल रहा है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को ओटीटी पर रिकॉर्ड 5.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। वर्ल्ड कप 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 20 प्रायोजकों संग भागीदारी की। उसके पास छह वैश्विक भागीदार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आईसीसी (ICC) को 15 करोड़ डॉलर यानी 1249 करोड़ रुपए की कमाई होगी।

देशवासियों ने टीवी पर 12% ज्यादा समय बिताया

टीवी पर दर्शकों ने 2019 की तुलना में 12 फीसदी अधिक समय बिताया है। इससे स्टार स्पोर्ट्स व डिज्नी को 2500 करोड़ रुपए का मुनाफा हो गया।

टेलीविजन राइट से ही 12 हजार करोड़ कमाई

अर्थशास्त्रियों के अनुसार वर्ल्ड कप से भारतीय अर्थव्यवस्था में 22 हजार करोड़ की वृद्धि का अनुमान है। टेलीविजन राइट से ही 12 हजार करोड़ की कमाई होगी। 2019 वर्ल्ड कप से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 3600 करोड़ रुपए बढ़ी थी। स्क्रीनिंग और टिकट बिक्री से सात हजार करोड़ कमाई , 3 हजार करोड़ रुपए यात्रा, खरीदारी व इवेंट मैनेजमेंट से अर्थव्यवस्था में आएंगे। आईसीसी कमाई पर विस्तृत रिपोर्ट भी जारी करेगी।

10 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे स्टेडियम

पहले सेमीफाइनल तक 42 मैचों के लिए 10 स्टेडियमों में 10 लाख से अधिक दर्शक मुकाबलों के गवाह बने। भारत-पाक मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख दर्शक मौजूद थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: जब संसद में गूंजी अटल बिहारी वाजपेयी की एक लाइन और आडवाणी की रथ यात्रा ने बदल दी BJP की किस्मत, जानिए...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी आज एक मजबूत और प्रभावशाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। लेकिन इसका...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵