नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ आग उगल रही है। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी ने ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया। बाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना से तूफानी सेंचुरी जड़ दी। इसके साथ ही उन्होंने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 70 गेंदों में शतक लगातक भारतीय महिला क्रिकेट के ODI इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। प्रतीक रावल भी अपने बल्ले के जौहर दिखा रही हैं। टीम इंंडिया की पारी खत्म होने तक 435 रन स्कोर रहा।
स्मृति और प्रतीका ने बल्ले से मचाया कोहराम
स्मृति मंधाना ने केवल 70 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली जिसके दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। यह अपने आप में एक कीर्तिमान हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास था। जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में यह कारनामा किया था। दूसरी तरफ प्रतीका रावल भी आयरलैंड गेंदबाजों के सामने अनबीटन साबित हो रही हैं। उन्होंने भी 150 रनों के आंकडे को पार करके अपनी विकेट गंवा दिया। यह पहली मौका नहीं है जब प्रतीका का बल्ला गरजा हो, बीते दो मैच में भी उन्होंने निर्णायक पारी खेली थी।
435 रनों का लगाया अंबार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। पारी खत्म होने तक टीम इंडिया 5 विकेट गंवाकर 435 रन बनाए। इसके साथ ही एक और ऐसा रिकॉर्ड कायम हुआ जिसे तोड़ना पहाड़ तोड़ने के बराबर होगा। आयरलैंड के खिलाफ 233 रनों की ओपिनंग पॉर्टनरशिप हुई जो ऐतिहासिक है। ऋचा घोष, हरलीन देओल और तेजल की पारी ने भी शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया। आयरलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ओरला रहीं जिन्होंने 2 विकेट झटके।





