back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND-W vs ENG-W 3rd T20: इतिहास रचने के करीब भारतीय महिला टीम, आज इंग्लैंड में पहली टी20 सीरीज जीतने का मौका

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच द ओवल मैदान में तीसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया इंग्लैंड में इतिहास रच सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में तीसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी। यह मुकाबला 5 मैचों की सीरीज का हिस्सा है और अगर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया इसे जीतने में सफल होती है, तो इंग्लैंड में यह भारत की 2 या अधिक मैचों की पहली T20 सीरीज जीत होगी।

इस सीरीज की शुरुआत 29 जून को हुई थी, जब भारत ने पहला मुकाबला 97 रनों से जीतकर दमदार आगाज किया। उस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के कारण नहीं खेल पाईं थीं, और उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधना ने टीम की कप्तानी संभाली थी। मंधना ने 62 गेंदों में शानदार 112 रनों की पारी खेलते हुए भारत को 210 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 113 रन पर ढेर हो गई।

दूसरे मैच में हरमनप्रीत की वापसी हुई और भारत ने यह मुकाबला भी 24 रनों से जीत लिया। इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर दोनों ने 63-63 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं, जिससे भारत ने 181 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 157 रन तक ही पहुंच सकी।

आज इतिहास रचने का मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास आज इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। साल 2006 में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर केवल एक टी20 मैच खेलने गई थी, जिसे जीतकर उन्होंने सीरीज अपने नाम कर ली थी। लेकिन उस एकमात्र मैच के बाद से अब तक भारत कभी भी इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हरा नहीं पाया है।

2006 के बाद दोनों टीमों के बीच कुल 6 टी20 सीरीज खेली जा चुकी हैं, 3 भारत में और 3 इंग्लैंड में। लेकिन हर बार इंग्लैंड की टीम ने ही जीत दर्ज की है। अब मौजूदा 5 मैचों की सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर बढ़त बना ली है। अगर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया आज तीसरा मैच भी जीत जाती है, तो यह 2006 के बाद पहली बार होगा जब भारत इंग्लैंड को टी20 सीरीज में मात देगा और वह भी इंग्लैंड की सरजमीं पर।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड : किसका पलड़ा भारी?

अब तक भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कुल 32 T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 22 मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है।

कब और कहां देखें मैच ?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीसरा T20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:05 बजे शुरू होगा। यह मैच द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप के जरिए देखी जा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...