back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: मैच में 5 शतक के बावजूद हारी टीम इंडिया, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्‍ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पांच मैचों के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पांच मैचों के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का टारगेट दिया था, जिसे प्राप्‍त करने में मेजबान टीम को ज्‍यादा मेहनत करने की जरुरत नही पड़ी। इंग्लैंड की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज बेन डकेट रहे, जिन्होंने 149 रनों की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। डकेट ने पहली इनिंग्स में भी 62 रनों का योगदान दिय था।

टीम इंडिया ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मैच तो टीम इंडिया हार गई लेकिन इस मुकाबले से भारतीय टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। 148 सालों के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी टीम की ओर से मैच में पांच शतक बनने के बाद भी वो टीम मुकाबला हार गई। भारत ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़ दिया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी 1928-29 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया था, लेकिन फिर भी कंगारू टीम मुकाबला हार गई थी। टीम इंडिया ने भी ऑस्‍ट्रेलिया के इस इतिहास को दोहराया है। 

बता दें कि, लीड्स टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101 रन), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक जड़े थे। वहीं, ऋषभ पंत (118 रन) दूसरी पारी में भी शतक जड़ने में कामयाब रहे। भारत की ओर से दूसरी पारी में केएल राहुल (137 रन) ने भी शतकीय पारी खेली।

इंग्लैंड भारत के खिलाफ दूसरा बड़ा रन चेस

इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्‍ट मैच के रन रेस में इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड की टीम का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये दूसरा सबसे सफल चेज रहा। साथ ही टीम इंडिया के खिलाफ ये दूसरा सबसे बड़ा चेज था। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का सबसे सफल चेज भारत के खिलाफ ही रहा है। 

इस मामले में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और पाकिस्तान भी शामिल

टेस्ट क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार ऐसा हुआ है जब लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर 350 से ज्यादा के टारगेट को चेज कर लिया गया। देखा जाए तो दोनों पारियों को मिलाकर (अतिरिक्त भी शामिल) भारत की ओर से इस मुकाबले में 835 रन बने। टेस्ट मैच में हार के बावजूद ये किसी टीम की ओर से बनाए गए चौथे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में इंग्लैंड की टीम पहले, पाकिस्तानी टीम दूसरे और न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है।

हार के बावजूद एक टीम की ओर से बने सर्वाधिक रन

861-इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, हेडिंग्ले 1948

847-पाक vs इंग्लैंड, रावलपिंडी 2022

837-न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज 2022

835-भारत vs इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2025

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NED मुकाबले में टीम इंडिया में बदलाव संभव! अर्शदीप को मौका मिलने के संकेत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 World Cup का 36वां मुकाबला बुधवार शाम 7 बजे अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां ग्रुप ए की टक्कर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...