नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले लीड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबानी टीम के सामने 371 रनों का टारगेट दिया था। जिसे मेजबान टीम ने बेन डकेट (149 रन) के शतक की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के चलते भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे हो चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है।
टीम के युवा खिलाड़ी इंजर्ड
एजबेस्टन टेस्ट से पहले युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई हे। क्योंकि, टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन इंजर्ड हैं और उनका अगले मुकाबले में खेलना कंफर्म नही है। लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन बल्लेबाज साई सुदर्शन को कंधे में चोट लग गई थी। हालांकि, ज्यादातर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चोट गंभीर नहीं है। फिर भी यह आशंका बनी हुई है कि वो इस मुकाबले में नहीं खेल सकते है।
टेस्ट डेब्यू में कुछ खास नही कर पाए साई
बता दें कि, 23 साल के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भारत की ओर से लीड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, डेब्यू मुकाबले में वो कुछ खास नहीं कर पाए। सुदर्शन पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए। जबकि दूसरी इनिंग्स में वो 30 रन ही बना सकें। दोनों ही पारियों में सुदर्शन को इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ही आउट किया।
सुदर्शन हुए बाहर, तो किसकी होगी एंट्री?
ऐसे में अगर साई सुदर्शन टीम बाहर होते हैं तो एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऑप्शन खोजना होगा। अभिमन्यु ईश्वरन इस रेस में सबसे आगे हैं। ईश्वरन मूल रूप से एक ओपनर हैं, लेकिन वो नंबर-3 पर भी बैटिंग कर सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने इंडिया-ए के लिए इसी पोजीशन पर बैटिंग की थी। ईश्वरन इस फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट बैटर माने जाते हैं और उनके पास गेंदों को छोड़ने की काबिलियत है, जो इंग्लिश कंडीशन्स में सफल होने के लिए जरूरी होता है।
ये युवा बल्लेबाज है रेस में
वही, दूसरी और बात करें तो ध्रुव जुरेल भी एक बेहतर ऑप्शन कह सकते है। जुरेल ने भी इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। यदि जुरेल को सुदर्शन की जगह मौका मिलता है तो वह नंबर-6 पर खेल सकते हैं, जबकि, करुण नायर को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है। वॉशिंगटन सुंदर भी एक विकल्प हैं, जो टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर सकते हैं।
भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.




