back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG : शुभमन गिल के सामने सर डॉन ब्रैडमैन के 3 विश्‍व रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में रच सकते हैं इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है जिसमें पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । क्रिकेट की प्रतिष्ठित सरजमीं लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीत मैच खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच आज शुरू हो चुका है। वर्तमान में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसे बढ़त मिल जाएगी। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए अपना पहला टेस्ट मैच जीत लिया था। अब लॉर्ड्स में उतरते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।

शुभमन गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। पिछले टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ते हुए एक दोहरा शतक भी लगाया था। लॉर्ड्स में उनका सामना अब सर डॉन ब्रैडमैन के तीन विश्‍व रिकॉर्ड्स से है। हालांकि, इन रिकॉर्ड्स तक पहुंचना आसान नहीं होगा। लॉर्ड्स की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को शुरुआती घड़ी में मदद देती है। पिच पर मौजूद घास के चलते गेंदबाजों को स्विंग और सीम दोनों मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी आसान हो सकती है। वहीं, मैच के अंतिम दो दिनों में स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न मिलने की उम्मीद है, खासकर अगर मौसम साफ रहा।

ब्रैडमैन के नाम 974 रन बनाने का रिकॉर्ड 

सर डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट की एक सीरीज में सर्वाधिक 974 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह असाधारण उपलब्धि 1930 में इंग्लैंड दौरे पर हासिल की थी, जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में ये रन बनाए थे। शुभमन गिल इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश में हैं और उन्हें इसे तोड़ने के लिए अभी 390 रन और बनाने होंगे। यह रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास के सबसे कठिन रिकॉर्ड्स में से एक माना जाता है।

कप्तान के रूप में की शानदार बल्लेबाजी 

डॉन ब्रैडमैन ने कप्तान के तौर पर भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। 1936-37 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेली गई सीरीज में उन्होंने 810 रन बनाकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब शुभमन गिल इस रिकॉर्ड को चुनौती देने की स्थिति में हैं। उन्हें ब्रैडमैन का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 226 रन और बनाने होंगे। यह साफ संकेत है कि गिल में कप्तान के रूप में भी लंबी पारियां खेलने की काबिलियत मौजूद है।

ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ब्रैडमैन के नाम

डॉन ब्रैडमैन ने कप्तान रहते हुए महज 11 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे कर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। शुभमन गिल के पास अब इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का अवसर है, जिसके लिए उन्हें आगामी 6 पारियों में 415 रन बनाने होंगे। यह चुनौती आसान नहीं है, लेकिन जिस फॉर्म में गिल इस वक्त हैं, उसे देखते हुए इसे हासिल करना नामुमकिन भी नहीं कहा जा सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵