back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 3rd Test: लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आमने सामने होंगे भारत-इंग्लैंड, जानें कैसी रहेगी पिच

आज लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा जिसकी शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के दो टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच मेजबानों के पक्ष में गया जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने दमदार वापसी की जिसके चलते सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। आज लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीसरे टेस्ट की शुरुआत होनी है जो कि सीरीज का निर्णायक मैच साबित हो सकता है। इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करती है तो वह सीरीज में आगे हो जाएगी। दोपहर 3:30 बजे से शुरु होने वाली मैच से पहले जानेंगे मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच या किन ग्यारह खिलाड़ियों पर होगा जीत दर्ज करने का दारोमदार।

IND vs ENG Lords Pitch Report

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दूसरी पारी में पिच में अच्छा खासा टर्न देखने को मिला। ऐसे में लार्ड्स की पिच भी अहम होने जा रही है। इस मैदान की पिच गेंदबाजों के पक्ष में रहने वाली है। पिच में ज्यादा घास होने की संभावना है और उछाल भी अतिरिक्त मिल सकता है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। बल्लेबाजों के पक्ष में अच्छी बात सिर्फ ये हैं कि यहां आउटफील्ड तेज रहने की उम्मीद है, इस कारण ग्राउंडेड शॉट्स खेलकर रन बटोरे जाना अच्छा रहेगा।

Lords Weather Update

भारत और इंग्लैंड के बीच लार्ड्स टेस्ट में पहले दिन बादल छाए रहने का अनुमान है हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। मौसम रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन हवाएं भी तेज नहीं चलेंगी, जो बल्लेबाजों को थोड़ी राहत देगी।

प्लेइंग इलेवल

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा रचेर, शोएब बशीर।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव: विराट कोहली टॉप से हटे, डेरिल मिचेल के सिर सजा नंबर वन का ताज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी (ICC) ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद नई वनडे बल्लेबाज रैंकिंग...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...