back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 3rd ODI: 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच कल, जानिए पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

कल 12 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 6 फरवरी से शुरू हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कल 12 फरवरी को अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। अगर टीम इंडिया कल होने वाले मैच को जीत लेती है तो इंग्लैंड के क्लीन स्वीप कर देगी। जबकि इंग्लैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर अपना सूपड़ा साफ होने से बचना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के दौरान कैसी रहेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और दोनों टीमों की संभावित इलेवन।

IND vs ENG 3rd ODI: Narendra Modi Stadium Pitch Report

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच सामान्य तौर पर स्लो रहती है जिसका फायदा सीधा सीधा उन स्पिन गेंदबाजों को मिलता है जो अपनी स्पिन से बल्लेबाज को गच्चा खिलाने में काबिल हैं। हाल ही में जितने भी मैच इस पिच पर खेले गए हैं वह अधितकर मैच हाई स्कोरिंग मैच रहे हैं। टीम इंडिया की बात करें तो यह मैदान रवींद्र जडेजा का होम ग्राउंड है और पिच धीमी होने की वजह से वह दोगुने घातक साबित हो सकते हैं।

IND vs ENG 3rd ODI Match Prediction

वनडे के इतिहास में अबतक दोनों टीमों के बीच 109 मैच खेले गए हैं जिसमें से 60 भारत के नाम रहे और 44 मैचों में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की। 3 ऐसे मैच भी रहे जिनका कोई नतीजा नहीं निकला। इन आंकडों में तो भारत को बढ़त साफ दिखाई दे रही है। जबकि इस सीरीज की बात करें तो 2 मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर तो कब्जा कर ही चुकी है। अब आखिरी मैच में वह बिना साइकोलॉजिकल प्रेशर के मैदान में उतरेंगे। जबकि क्लीन स्वीप के डर से इंग्लैंड की टीम दवाब में होगी। ऐसे में संभव है कि टीम इंडिया इस मैच पर कब्जा कर ले।

IND vs ENG Probable Playing XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵