नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। टीम इंडिया पहला टेस्ट पांच विकेट से गंवा चुकी है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल एंड टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। वही, इस मैच में पिछली गलतियों को भुलाकर टीम वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की और अग्रसर है।
भारतीय टीम के युवा यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 101 रन बनाए थे, हालांकि वह दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन वह बेहतर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वह पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के तहलीज पर है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 लगाने वाले बल्लेबाज
अभी ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम हैं। उन्होंने 46 पारियों में अपने टेस्ट क्रिकेट के 50 छक्के पूरे किए थे। वही, यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 38 पारियों में 40 छक्के लगाए हैं। वह 10 छक्के लगाकर अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
बता दें कि, यशस्वी का टेस्ट रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बेतहतर रहा है, उन्होंने अभी तक 11 पारियों में 27 छक्के लगाए हैं। सबसे ज्यादा छक्के उन्होंने इसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं। अगर वह दूसरे टेस्ट में भी 10 छक्के नहीं लगा पाए तो भी उनके पास आगे ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। ऐसे में पाक के पूर्ण कप्तान अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अगली 7 पारियों में 10 छक्के लगाने हैं।
रोहित शर्मा का पीछे छूटना लगभग तय
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने 51 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था, जायसवाल भी रोहित को पीछे छोड़ सकते है। जायसवाल ने अभी टेस्ट में खेले 20 मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, वह 2000 टेस्ट रन पूरे करने के भी करीब हैं। टेस्ट में वह अभी तक 5 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं।
एजबेस्टन में कभी नहीं जीती टीम इंडिया
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने इससे पहले यहां पर 8 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 7 इंग्लैंड ने जीते हैं और 1 मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है। अगर शुभमन गिल एंड टीम इस टेस्ट को जीतती है तो ये इस ग्राउंड पर भारत की पहली जीत होगी।




