नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश मुकाबले की दूसरी पारी में भारत को पंत और गिल के शतकों की बदौलत अबतक 514 रनों की लीड मिल गई है। पंत 109 के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर गए। लेकिन ऋषभ की पारी के दौरान ऐसा किस्सा हुआ जिसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर चटकारे ले रहे हैं। पंत बैटिंग करते करते बांग्लादेश की फिल्डिंग सेट करते हुए दिखाई दिए।
जब ऋषभ पंत ने सेट की बांग्लादेश की फिल्डिंग
क्रिकेट के मैदान मे धूम मचाने वाले ऋषभ पंत अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहै हैं। दरअसल, ऋषभ का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह बांग्लादेश की फिल्डिंग सेट करते दिख रहे हैं। पंत बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के बताते दिख रहे हैं कि ‘एक इधर आएगा भाई, इधर एक फिल्डर कम है’ हालांकि इससे ज्यादा दिलचस्प बात यह रही कि कप्तान ने पंत के कहे अनुसार फील्ड सेट भी कर दी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि पंत ने बांग्लादेश का काम आसान कर दिया, जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि पंत वाकई कमाल के इंसान हैं। कई लोगो ने धोनी के भी याद किया जो बांग्लादेश के खिलाफ यही कारनामा कर चुके हैं।
ऋषभ पंत ने MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी की
बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर ऋषभ पंत ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऋषभ पंत और एम एस धोनी के नाम टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 6-6 शतक हो चुके हैं। धोनी के 90 टेस्ट मैचों में 6 शतक हैं जबकि ऋषभ पंत ने 34 मैचों मे ही ये कीर्तिमान हासिल कर लिया।




