back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक किसका रहा दबदबा, ये रहा पूरा इतिहास

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास से हम आपको रुबरु कराएंगे और साथ ही इसके रिजल्ट पर भी नजर डालेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है,जहां सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में खेला गया था। मेलबर्न टेस्‍ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। अब सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बनाई हुई है और वहीं सीरीज का आखिरी टेस्‍ट मैच सिडनी में खेला जाना है। इस बीच हम आपको इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से जुड़ी अहम जानकारी बताने जा रहे है जिससे इतिहास पर भी नजर डाला जाएगा। इन दो देशों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत साल 1996/97 में हुई थी। शुरुआती सीरीज में केवल 1 मैच खेला गया था जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 1-0 से बाजी मारी थी। इसके बाद 1997/98 से लेकर 2000/01 तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3-3 टेस्ट मैच खेले गए।

वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003/04 से लेकर 2022/23 तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 4-4 मैचों की सीरीज के रूप में खेली गई। साल 2024 में पहली बार ऐसा हुआ है, जब रेड बॉल क्रिकेट से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के रूप में खेला जा रहा है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक किस देश का पलड़ा भारी रहा है। और इसके साथ ही सबसे ज्यादा बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। पिछली बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कैसा रहा है।

ट्रॉफी पर किसने कितनी बार किया कब्‍जा 

टीम इंडिया पिछली बार साल 2016 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। यानी की इस दौरान उसने तीनों सीरीज अपने नाम की है। साल 1996 से शुरुआत हुई इस ट्रॉफी के तहत अभी तक कुल 16 सीरीज का आयोजन हुआ है। इस मौके पर भारत 10 बार ट्रॉफी पर आपना कब्जा जमाने में कामयाब रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 बार सीरीज में जीती है, और एक बार सीरीज टाई हो गई थी। वहीं पिछले 8 साल के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने 3 बार सीरीज पर विजेय प्राप्‍त की है। 

टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 107 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके है, जिसमें से भारत ने 32 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है, वहीं 45 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल करने में सफल रही है। कुल 29 मैच ड्रॉ रहे हैं और एक मैच टाई रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...