back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Women’s T20 World Cup: आज से शुरु हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, जानिए कब और कहां देख सकते हैं विश्व कप मैच

आज से UAE में ICC Women's T20 World Cup की शुरुआत होने जा रही है। भारत का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह साल में दूसरा ऐसा मौका हो सकता है जो वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup) की ट्रॉफी भारत के नाम हो सकती है। हाल ही में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने T20 विश्व कप पर कब्जा जमाया जबकि अब हरमनप्रीत एंड ब्रिगेड भी वर्ल्ड कप जीतने के और इरादे से मैदान पर उतरेगी। विश्व कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है जबकि भारत अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

कहां देख सकते हैं मुकाबला

17 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर देखा जा सकेगा जबकि इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इसका लाइव टेलीकास्ट ईएसपीएन प्लस (ESPN+) पर भी होगा। यह मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे जिसमें पहली शिफ्ट के मुकाबले शाम 5:30 बजे से शुरु होंगे जबकि दूसरी शिफ्ट के मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। विश्व कप के मुकाबले UAE मे आयोजित किए जा रहे हैं। यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 मैचों का आयोजन होना है जिसमें फाइनल भी शामिल है जबकि 11 मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में आयोजित होंगे।

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस पर निर्भर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), सजना सजीवन। 

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर। 

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 फाइनल के विजेता को मिलेगी भारी प्राइज मनी, उपविजेता को भी मिलेगी बड़ी रकम, जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का खिताबी मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵