नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क– अपने अपने ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतकर फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (South Africa Women’s vs New Zealand Women’s) के बीच आज किताब मुकाबला होगा। इस मुकाबले से एक बात साफ है कि महिला क्रिकेट में दुनिया को नया विश्व विजेता मिलने जा रहा है। दोनों में से जो भी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमायेगी वह पुरुष और महिला क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका होगा जब वह टीम विश्व विजेता बनेगी।
14 साल बाद फाइनल में पहुंची है न्यूजीलैंड टीम
न्यूजीलैंड की टीम 14 साल बाद ICC Women’s T20 World Cup final में पहुंची है। अब साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 20 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि शुरुआती तौर पर साउथ अफ्रीकी टीम को बढ़त हासिल है क्योंकि दोनों टीमों के बीच खेले गए 15 इंटरनेशनल टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने सिर्फ़ 4 मुकाबले जीते हैं।
महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup Final) में अब तक न्यूजीलैंड और अफ्रीका का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की। ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हराया और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गए। फिर ग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका और चौथे मैच में पाकिस्तान को मात दी। इसके बाद अफ्रीका ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।
दक्षिण अफ्रीका: ग्रुप-बी में मौजूद दक्षिण अफ्रीका ने भी ग्रुप चरण के 4 में से 3 मैच जीते। अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को हराया। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी। फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम ने फाइनल में कदम रख दिया।




