back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Rankings में स्मृति मंधाना को झटका, वर्ल्ड कप जीताने के बावजूद बैटिंग में खोया शीर्ष स्थान

वीमेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में स्मृति मंधाना को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद, मंधाना अब पहले से नीचे उतरकर दूसरे नंबर पर आ गई हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । वीमेंस वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बड़ा झटका लगा है। भारत को वर्ल्ड कप जीताने के बाद उनके फॉर्म और उत्साह के बीच उन्‍हें निराशा हाथ लगी है। आईसीसी ने हाल ही महिला वनडे बैटिंग में ताजा रैंकिंग जारी की है। 

वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में स्मृति मंधाना ने 45 रनों की शानदार पारी खेली, शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ मंधाना भारत की वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, फैंस में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई।

आईसीसी की लेटेस्ट वीमेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में बदलाव हुआ है। भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब नंबर 2 पर हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड नंबर 1 बन गई हैं। 

स्मृति मंधाना से छिना नंबर 1 का ताज


भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना लंबे समय तक वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 थीं। लेकिन अब 811 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वे दूसरे स्थान पर आ गई हैं। वर्ल्ड कप में मंधाना ने 9 मैचों में 434 रन बनाए, औसत 54.25 रही और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं।

फाइनल में लौरा वोलवार्ड ने खेली शतकीय पारी 


वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते, आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में वे 814 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर 1 स्थान हासिल कर चुकी हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड ने शतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से केवल लौरा ने ही उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना सकी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵