back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले! टेस्‍ट और वनडे क्रिकेट में लागू होंगे नए नियम, बदलाव के मूड में ICC

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस अगले महीने से क्रिकेट के टेस्‍ट और वनडे फॉर्मेंट के कुछ नियमों में बदलाव करने जा रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस अगले महीने से क्रिकेट के टेस्‍ट और वनडे फॉर्मेंट के कुछ नियमों में बदलाव करने जा रही है। परिषद अब नई नियम लागू करना चाहती है। इसमें वनडे में पुरानी गेंद, कनकशन सब्स्टीट्यूट, डीआरएस और बाउंड्री लाइन पर लिए जाने वाले कैचों के नियम शामिल हैं।

ICC ने क्रिकेट के गेम को और भी रोमांचक बनाने के लिए नए खेल नियमों को लागू करने की तैयारी में है। ये नियम जून 2025 से प्रभावी रुप से लागू होंगे। व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में कई नियमों बदलाव किया जाना है। जिससे गेंद और बल्ले के बीच बराबर की भिड़ंत देखने को मिल सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वनडे में पुरानी गेंद, कनकशन सब्स्टीट्यूट, DRS और बाउंड्री लाइन पर लिए जाने वाले कैचों के नियम में कुछ खास बदलाव किए जाने हैं।

एकदिवसीय मैच में गेंदबाजों को होगा फायदा

इस नए नियम को लागू करने के पीछे ICC का मकसद क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाना है। पिछले के सालों से, खासकर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में, बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है, जिसके कारण गेंदबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब वनडे क्रिकेट में लागू दो गेंदों के नियम को हटा दिया जाएगा। 

इस नियम के तहत, दोनों छोर से दो नई गेंदों का प्रयोग किया जाता था, जिससे गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट में कमी का सामना करना पड़ता था। लेकिन, जून 2025 से लागू हो रहे नए नियमों के हिसाब से वनडे में अब 34 ओवर तक दो गेंदें इस्तेमाल होंगी। इसके बाद 35 से 50 ओवर तक सिर्फ 1 गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।

वही, फील्डिंग टीम 35 से 50 ओवर के लिए यूज की जाने वाली दो गेंदों में से एक का चुनाव करेगी। चुनी गई गेंद का इस्तेमाल मैच के बाकी बचे समय में दोनों छोर से किया जाएगा। वहीं, कोई वनडे मैच बारिश या किसी और वजह से 25 ओवर से कम का खेला जाता है तो दोनों पारियों में सिर्फ 1-1 गेंद का ही इस्तेमाल होगा। बता दें, वनडे में ये नया नियम 2 जुलाई से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज से लागू होगा।

कनकशन सब्स्टीट्यूट का नियम भी बदलेगा

आईसीसी ने कनकशन सब्स्टीट्यूट का नियम में भी बदलाव किया है। अब टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को पांच कन्कशन रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नाम बताने होंगे। इन 5 खिलाड़ियों में से एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर होगा। दूसरी ओर बाउंड्री लाइन कैच और डीआरएस प्रोटोकॉल में नियम में बदलाव के बारे में विचार किया जा रहा है। जो कुछ समय बाद आईसीसी सभी टीमों को बताएगी। हालांकि, टेस्ट में नए नियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद लागू होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...