back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC ने T20 वर्ल्ड कप के लिए जारी किया आधिकारिक एंथम, वीडियो में देखें जोश भरी धुन

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 'फील द थ्रिल' एंथम के साथ रोमांच और उत्साह का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार भारत और श्रीलंका सह-मेजबान हैं। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 की चार ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत 15 फरवरी को होगी।आधिकारिक गीत

“Feel the Thrill” रिलीज


आईसीसी ने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक गीत “Feel the Thrill” शुक्रवार को जारी किया। इस गीत के रचयिता और गायक भारतीय संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर हैं। गीत में जोश और उत्साह की भावना को खूबसूरती से पेश किया गया है, साथ ही रोमांच और भावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाले बोल इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/ICC/status/2017261077483180275

ICC CEO संजोग गुप्ता का एंथम गीत पर बयान


आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक एंथम गीत “Feel the Thrill” पर कहा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अद्वितीय रूप से प्रतिस्पर्धी, रोमांचकारी और अभिव्यंजक है, जहां क्षण खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए जीवन भर की यादों में बदल जाते हैं।


टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत इसी भावना को जीवंत करने का प्रयास करता है, अपने संगीत के माध्यम से प्रशंसकों को जोड़ने, विविधता का जश्न मनाने और इस आयोजन को हमारे खेल की सर्वोत्तम विशेषताओं का एक साझा वैश्विक उत्सव बनाने का प्रयास करता है।


उनके इस बयान से स्पष्ट होता है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट को सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए उत्सव बनाने वाला अनुभव मानता है।

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से होगा। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी और ग्रुप बी के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। वहीं, ग्रुप ए की पाकिस्तान टीम अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। यदि पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचेगी, तो इन मुकाबलों की मेजबानी भी श्रीलंका करेगी, अन्यथा भारत इन महत्वपूर्ण मैचों का आयोजन करेगा।

7 शहरों में सजेगा टी20 वर्ल्ड कप का महासंग्राम


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के 7 शहरों में मौजूद 8 भव्य स्टेडियमों में खेले जाएंगे, जहां क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का भरपूर डोज मिलेगा। भारत में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स इस महाकुंभ की मेजबानी करेंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ कैंडी का पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैचों का गवाह बनेगा। इस तरह दो देशों में फैले इन प्रतिष्ठित मैदानों पर दुनिया भर के दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबलों और विश्वस्तरीय क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...