back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Men’s T20I Team: आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की, रोहित कप्तान- कोहली बाहर

आईसीसी ने टी20 ईयर ऑफ द ईयर 2024 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसका कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक तरफ तो रोहित शर्मा के लिए क्रिकेट के लिहाज से मुश्किल समय चल रहा है वहीं दूसरी तरफ उनके लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, आईसीसी ने साल 2024 के लिए मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। इस टीम में रोहित शर्मा समेत 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है। हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के इस टीम में जगह दी गई है। हालांकि हैरान करने वाली खबर ये है कि टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली को इस टीम से बाहर रखा गया है। सबसे ज्याद चौंकाने वाला नाम ऑस्ट्रेलिया के फिलिप साल्ट का रहा है।

कोहली आउट, पांड्या इन


साल 2024 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए इस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है। रोहित शर्मा के अलावा इस टीम में ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी जगह मिली है। इसके अलावा टीम इंडिया के तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी का हैरान कर देने वाला फैसला यह रहा कि विराट कोहली को इस टीम में जगह नहीं दी गई। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बैटर बाबर आजम को भी इस टीम का हिस्सा बनाया गया है। बाबर आजम ने साल 2024 में 24 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 738 रन बनाए हैं। इसके अलावा सबसे सरप्राइजिंग नाम फिलिप साल्ट का रहा जिन्होंने 17 टी20 मैचों में 467 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड को भी उनके प्रदर्शन के चलते टीम में रखा गया है।

आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 : रोहित शर्मा (कप्तान), ट्रेविस हेड, फिलिप साल्ट, बाबर आजम, निकलोस पूरन, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, वानिंदु हसरंगा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...