नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रेडिंग में हैं। केएल लंबे समय से टीम इंडिया में स्थाई जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं, ऐसे में यह चर्चा चल पड़ी है कि केएल राहुल क्रिकेट के किसी एक फार्मेट या क्रिकेट से ही संन्यास ले सकते हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक सिर्फ कयासों का ही दौर चल रहा है। केएल राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा था कि “मैं बहुत जल्द एक घोषणा करने वाला हूं, मेरे साथ बने रहें।”
फेक निकली पोस्ट?
केएल राहुल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए इस पोस्ट के बाद फेक पोस्ट सोशल मीडिया पर तैरने लगी। एक फेक पोस्ट में घोषणा करते हुए बताया गया कि- ‘मैने (केएल राहुल) बहुत सोचने समझने के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह मेरे लिए आसान नही था। मैं अपने परिवार, टीम, दोस्त और फैंस का आभारी हूं।’ हालांकि यह स्क्रीनशॉट बाद में फेक साबित हुआ।
जब केएल राहुल को पड़ी थी बीच मैदान में डांट
IPL 2024 में SRH के खिलाफ मिली हार के बाद केएल राहुल को बीच मैदान में फजीहत झेलनी पड़ी थी। LSG को मालिक संजीव गोयनका ने मैदान में ही केएल राहुल की क्लास लगाई थी। इस बर्ताव के लिए संजीव गोयनका को सोशल मीडिया पर भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था।
केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकडे
केएल राहुल ने अबतक 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 2265 रन बनाए हैं जिनमें उनका औसत 37.75 का रहा है। जबकि 77 ODI में 2851 रन और 50 टेस्ट मैचों में 34.08 की औसत से 2863 रन बना चुके हैं। इन आंकडो के बावजूद भी केएल टीम में नियमित खिलाड़ी नहीं रहे। फिलहाल वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान हैं।




