back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैंने अपना ध्यान प्रतिस्पर्धा से हटाकर योगदान पर लगाया है: धवन

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि समय के साथ उनका ध्यान प्रतिस्पर्धा से हटकर योगदान की ओर गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद धवन अब तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हो गए हैं। धवन ने प्रसारकों के साथ बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि 4-5 साल पहले प्रतिस्पर्धा की चिंता हुआ करती थी। समय के साथ, एक व्यक्ति परिपक्व हो जाता है। यह अच्छा है कि हमारे पास टीम में इतने सारे सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन मैंने अपना ध्यान प्रतिस्पर्धा से योगदान पर स्थानांतरित कर दिया। धवन ने कहा, मैं अच्छी लय में हूं और मुझे खुशी है कि मैंने पांच अर्धशतक (पिछली नौ पारियों में) या 70-80 रन बनाए। हालांकि शतकों से भी चूक गया हूं और मैं उन चीजों पर विचार करता हूं। लेकिन साथ ही, मैं बहुत अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं और अपने खेल से मैं खुश हूं। धवन ने महसूस किया कि उनका दिमाग शतकों का पीछा करने के बजाय खेल की स्थिति के अनुसार खेलने पर अधिक केंद्रित है। उन्होंने आगे कहा, मैं हमेशा रनों के लिए भूखा रहता हूं। साथ ही, मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं न केवल शतकों पर ध्यान केंद्रित करूं, बल्कि खेल के प्रवाह पर भी ध्यान देता रहूं, जो एक विशेष समय में खेल की मांग होती है। कोरोना से ठीक होने के बाद धवन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंतिम एकदिवसीय मैच खेलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने बताया, मुझे यहां खेलने मौका देने पर बेहद खुशी है। मुझे उछाल वाली पिचों पर बल्लेबाजी करने में मजा आता है, आज एक अच्छे अवसर की उम्मीद है। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...