back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट में फॉर्म शब्द पर मुझे विश्वास नहीं : ऋतुराज गायकवाड

पुणे, 2 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को फॉर्म शब्द से नफरत है क्योंकि उन्हें इस शब्द पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हमेशा शून्य से शुरू होता है भले ही किसी ने पिछले मैच में शतक जड़ा हो या नहीं। रविवार को कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी ने चार बार के आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अद्भुत काम किया क्योंकि उन्होंने एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया। टीम के बल्लेबाज गायकवाड ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। बल्लेबाज सिर्फ एक रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 57 गेंदों में 99 रनों की पारी खेलकर और बल्लेबाज कॉनवे के साथ मिलकर 107 गेंदों पर 182 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। टीम ने दो विकेट खोकर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। गायकवाड़ ने पिछले सीजन में 635 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल की थी और आईपीएल 2022 में उनकी खराब फॉर्म चिंता का एक प्रमुख कारण थी। गायकवाड़ ने आगे कहा, व्यक्तिगत रूप से मुझे फॉर्म शब्द में विश्वास नहीं है, भले ही आपने पिछले मैच में जो भी स्कोर किया हो, आपको अगला मैच जीरो से शुरू करना होगा। मैं हर मैच को शून्य से शुरू करने में विश्वास करता हूं और इससे मुझे मदद मिलती है। गायकवाड ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली साझेदारी के दौरान कॉनवे (नाबाद 85) के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया। गायकवाड ने कहा, मैं कॉनवे से मैच में अपना समय लेने के लिए कह रहा था। मैंने यहां बहुत मैच खेले हैं क्योंकि यह मेरा घरेलू मैदान है, मुझे मैदान के बारे में पहले से पता था कि यह कैसी पिच है। मैं उनसे इस बारे में ही बात कर रहा था। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵