back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोटिल होने के बाद बोले करेन, निराश हूं, सीएसके के साथ समय बिताना पसंद करता हूं

दुबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन के शेष मुकाबलों से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर सैम करेन ने कहा है कि वह निराश हैं और चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो अक्टूबर को हुए मैच के बाद करेन ने बैक में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की थी। स्कैन में चोट का पता चला जिसके बाद वह आईपीएल तथा टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए। करेन का आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में यह दूसरा मुकाबला था। इस सीजन उन्होंने कुल नौ मुकाबले खेले और नौ विकेट लिए तथा चार पारियों में 56 रन बनाए। करेन ने सीएसके की वेबसाइट से कहा, दुर्भाग्य से मुझे एक बुरी खबर मिली है कि मैं आईपीएल के शेष सत्र और विश्व कप में नहीं खेल पाऊंगा। बेहद निराश हूं, इस सीजन में चेन्नई के साथ समय बिताना बेहद पसंद आया। टीम बहुत अच्छा कर रही है। उन्होंने कहा, टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। मैं अगले कुछ दिनों में जहां हूं, वहीं से उनका समर्थन करना चाहता हूं। एक बार जब यह सब खत्म हो जाएगा, तो मैं निश्चित रूप से टीम के साथ आउंगा और मुझे यकीन है कि वे आगे बढ़ेंगे और ट्रॉफी हासिल करेंगे। करेन ने कहा, मैं सीएसके के प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। पिछले दो सीजन से मुझे जो समर्थन मिला उससे अभिभूत हूं। मैं मजबूती से वापसी करूंगा। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...